तिरछी नजर रखता था इसलिए ग्लेंडर से काटा हाथ:बरेली में दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस ने हाथ काटने वाले पिता पुत्र समेत 3 को अरेस्ट किया

Nov 10, 2026 - 20:21
0
तिरछी नजर रखता था इसलिए ग्लेंडर से काटा हाथ:बरेली में दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस ने हाथ काटने वाले पिता पुत्र समेत 3 को अरेस्ट किया
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बभिया में रंजिश के चलते दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 8 नवंबर की शाम दिवाली के दिन करीब 7:15 बजे गांव के नेतराम जब बाहर से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे पिता-पुत्र और उनके साथी ने उन्हें घेर लिया। पुरानी खुन्नस और तिरछी नजर रखने के आरोप को लेकर गाली-गलौज शुरू हुई। इसके बाद पिता और साथी ने नेतराम को कसकर पकड़ा और बेटे ने घर में रखे कटर ग्लेंडर से उनका बायां हाथ काटकर शरीर से पूरी तरह अलग कर दिया। कटा हाथ लेकर अस्पताल भागे परिजन, हालत गंभीर घटना के दौरान मचे चीख-पुकार को सुनकर नेतराम की पत्नी नारन देवी और परिजन मौके पर पहुंचे। जमीन पर खून से लथपथ नेतराम और उनका कटा हुआ हाथ देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर नेतराम और उनके कटे हुए हाथ को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। बचने के लिए खुद भी काटा हाथ, अस्पताल से ही पकड़ा गया मुख्य आरोपी पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी रामसरन ने बताया कि वह टाइल मिस्त्री है और मशीन घर में ही रखी थी। वारदात के बाद बचने के लिए उसने खुद का हाथ भी हल्का काटकर चोटिल कर लिया और इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंच गया ताकि खुद को बेकसूर साबित कर सके। हालांकि, कैंट पुलिस जब डॉक्टर के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची तो डिस्चार्ज होकर बाहर खड़े रामसरन को वहीं से धर दबोचा। बाद में उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ग्लेंडर घर की टांड से बरामद कर लिया गया। मंदिर के पास से बाकी दो भी गिरफ्तार, तीनों भेजे गए जेल सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने धोपेश्वरनाथ मंदिर के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी के पिता दन्ने (58) और साथी गोविंद (25) को भी गिरफ्तार कर लिया। कैंट पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 118(2), 126(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User