गोरखपुर में मकान में लगी भीषण आग:चीखते-पुकारते बाहर भागे परिवार के लोग; आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

Nov 09, 2026 - 20:28
0
गोरखपुर में मकान में लगी भीषण आग:चीखते-पुकारते बाहर भागे परिवार के लोग; आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में सोमवार शाम एक मकान में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में आग की लपटें और धुआं उठता देखकर परिवार के लोग घबरा गए। आग तेजी से फैलने लगी तो घर के अंदर मौजूद लोग चीखते-पुकारते बाहर की ओर भागे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना सोमवार शाम करीब 7:10 बजे की है। बताया जा रहा है कि मकान में अचानक आग लगने के बाद शुरुआत में परिवार के लोगों को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन देखते ही देखते आग बढ़ने लगी और लपटें तेज हो गईं। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग अपनी जान बचाने के लिए आनन-फानन में मकान से बाहर निकल आए। मकान से आग की लपटें उठती देखकर मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती देख इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मकान में आग लगने की वजह और उससे हुए नुकसान का पता नहीं चल सका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User