कांग्रेस ने कानपुर में 5 विधानसभा में प्रभारी बनाए:'वोट बचाओ देश बचाओ' अभियान और बूथ मजबूत करेंगे, प्रतिदिन रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय जाएगी
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कानपुर महानगर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद महानगर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने क्षेत्र के प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने बतााया नियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, संविधान रक्षा मार्च और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना और आगामी चुनाव से पहले संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत करना है। SIR और SSR पर रहेगी खास नजर
जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने प्रभारियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से छूटने नहीं पाए। SIR के बाद शुरू होने वाले SSR में भी विशेष निगरानी रखनी होगी, ताकि मतदाता सूची में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। उन्होंने शहर के सभी पदाधिकारियों और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को अपने घरों और वाहनों पर पार्टी का झंडा लगाने के निर्देश भी दिए। हर बूथ की होगी रोजाना निगरानी
प्रभारियों को अपने आवंटित वार्डों के अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर प्रतिदिन बूथों की निगरानी करनी होगी। प्रत्येक वार्ड में आम जनता की समस्याओं को चिह्नित कर उन्हें प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रभारियों को रोजाना यह रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी कि कितने बूथ कवर हुए, कितने मतदाताओं के नामों का सत्यापन किया गया, कितने बयान एकत्र किए गए और कौन से बूथ काम में पीछे हैं। कमजोर बूथों का प्रभारी खुद दौरा करेंगे। निष्क्रिय वोट रक्षकों की जगह नए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रदेश से राष्ट्रीय वॉर रूम तक पहुंचेगी रिपोर्ट
संगठन में जवाबदेही तय करते हुए प्रत्येक वार्ड अध्यक्ष को प्रतिदिन शाम को अपने प्रभारी और जिलाध्यक्ष को काम की रिपोर्ट देनी होगी। जिला कांग्रेस कमेटी इन रिपोर्टों को संकलित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेगी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिदिन राज्य की रिपोर्ट AICC के राष्ट्रीय वॉर रूम को भेजेगी। इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी महानगर संगठन प्रभारी:
शंकर दत्त मिश्रा
पदम मोहन मिश्रा (दोनों वरिष्ठ उपाध्यक्ष) विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी:
1. किदवई नगर हरीश बाजपेई, नरेश पाठक, डॉ. संतोष त्रिपाठी, संजीव मिश्रा, राम गोपाल उत्तम, रामस्वरूप तिवारी, कमलाकांत तिवारी, राजकिशोर वर्मा, रवि तिवारी, अजय सिंह और राजेश खन्ना।
2. गोविंद नगर शीलू श्रीवास्तव, जितेंद्र गिरी, दीपक धवन, बृजेश गुप्ता, दिनेश चौधरी, भूपेंद्र भदौरिया, रमाकांत शर्मा और दिनेश सोनकर।
3. छावनी विनय पांडे, आसिफ इकबाल, मो. उमाम अंसारी, इस्लाम सिद्दीकी, मुकेश कन्नौजिया, विनय जायसवाल, आरिफ पहलवान और संदीप निषाद।
4. आर्य नगर अमिताभ मिश्रा, जावेद उस्मानी, नईम उमर, मोहम्मद शाकिर, प्रमोद गुप्ता, हाजी कौसर, दुर्गा मिश्रा और हासिर मन्नान।
5. सीसामऊ राकेश साहू, रामशंकर राय, सुरेंद्र भदौरिया, वसुंधरा वर्मा, अमृत गंगा, राजलक्ष्मी सिंह और जितेंद्र ब्रम्ह।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)