कानपुर में शिक्षिका महक मिश्रा होंगी सम्मानित:बिल्हौर के उत्तरीपुरा स्थित कॉलेज में कार्यरत, छात्रों के मतदान से हुआ चयन
कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र स्थित चंद्रवती गेंदन लाल पब्लिक इंटर कॉलेज, उत्तरीपुरा की शिक्षिका महक मिश्रा को शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के लिए दिया जाएगा। सम्मान समारोह 19 नवंबर 2026 को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान 120 विद्यालयों के चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। बताया गया कि शिक्षकों के चयन के लिए विद्यार्थियों ने गुप्त मतदान किया। जिले के 120 विद्यालयों के करीब 60 हजार छात्र-छात्राओं ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसी मतदान के आधार पर महक मिश्रा का चयन किया गया है। उनके चयन से उत्तरीपुरा और बिल्हौर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)