कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की:भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला, पुलिस बल तैनात रहा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस आज अमेठी में सड़क पर उतरी। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में गौरीगंज कस्बे में विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े और काले फीते बांधे थे। सुरक्षा के लिए गौरीगंज, जामो और मुंशीगंज के पुलिस बल को तैनात किया गया था। यह विरोध मार्च दोपहर एक बजे कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर पूरे कस्बे में घूमा और वापस कार्यालय पर खत्म हुआ। मार्च में अरविंद चतुर्वेदी, अनिल सिंह सहित सैकड़ों महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। यह विरोध मार्च शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)