कानपुर-देहात में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:ससुर ने बेटी के साथ मिलकर दामाद की हत्या की, हादसे में सिपाही की मौत
कानपुर देहात में आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर कानपुर देहात की कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए… 1. ससुर ने बेटी के साथ मिलकर दामाद की हत्या की: खुद पुलिस को फोन किया; नाती बोला- नाना-मम्मी ने मार डाला कानपुर देहात में दीपावली की रात ससुर ने अपनी बेटी के साथ मिलकर दामाद की हत्या कर दी। दामाद अपनी पत्नी और 12 साल के बेटे को घर ले जाने आया था। पत्नी ने मना किया तो भड़क गया। दोनों के बीच विवाद होने लगा। बात गाली-गलौच और मारपीट तक पहुंच गई। ससुर ने बीच-बचाव किया तो दामाद उन पर भड़क गया। मारपीट करने लगा। तभी पत्नी ने पति को पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर… 2. कुत्ते को बचाने में बाइक सवार सिपाही की मौत: कोटरा पुल के पास हादसा, ड्यूटी से लौट रहे थे सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क हादसे में एक पुलिस सिपाही की मौत हो गई। वह ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से थाने लौट रहे थे। इसी दौरान कोटरा पुल के पास अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। मृतक की पहचान कानपुर देहात जनपद के कैंट के रहने वाले 32 साल के ऋषि कुमार के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर… 3. पटाखा लगने से 15 साल की किशोरी घायल: दो दिन में आतिशबाजी के दौरान झुलसे करीब एक दर्जन लोग अस्पताल पहुंचे दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी के दौरान हादसों का सिलसिला जारी है। पटाखों की चपेट में आने से लगातार लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में पटाखा लगने से 15 वर्षीय किशोरी घायल हो गई। पटाखा उसकी आंख के नीचे लगने से चोट आ गई और खून बहने लगा। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)