हाईवे किनारे मिले युवक के शव की नहीं हुई शिनाख्त:अम्बेडकरनगर में पुलिस ने जारी किया हुलिया, लोगों से मदद मांगी

Nov 10, 2026 - 09:16
0
हाईवे किनारे मिले युवक के शव की नहीं हुई शिनाख्त:अम्बेडकरनगर में पुलिस ने जारी किया हुलिया, लोगों से मदद मांगी
अम्बेडकरनगर के टांडा कोतवाली क्षेत्र में आजमगढ़-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव मिलने के एक दिन बाद भी मृतक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने उसका हुलिया सार्वजनिक किया है। साथ ही आसपास के जिलों के लोगों से युवक की पहचान कराने में सहयोग की अपील की है। स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गौरतलब है कि सोमवार, नौ नवंबर की सुबह करीब 6:30 बजे ग्राम पिपरी विशुनपुर के पास हाईवे किनारे एक युवक का शव मिला था। शव देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया था। शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत सूचना पर पहुंची टांडा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पुलिस की ओर से जारी हुलिए के अनुसार मृतक का रंग गेहुंआ है। उसने काले रंग की टी-शर्ट और एडिडास कंपनी का काला लोअर पहन रखा था। उसके बाएं हाथ में घड़ी मिली है। इसके अलावा बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में काले नग वाली सफेद धातु की अंगूठी और कनिष्ठिका अंगुली में बिना नग वाली सफेद धातु की अंगूठी पहनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि इस हुलिए से मिलता-जुलता कोई युवक उनके संज्ञान में हो या कोई व्यक्ति लापता हो तो टांडा कोतवाली पुलिस को सूचना दें। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने के साथ ही उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User