कानपुर के नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में डीएवी प्रथम:नशा मुक्ति अभियान की प्रस्तुति से एनएसएस टीम राज्य स्तर पर खेलेगी
कानपुर में डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की नुक्कड़ नाटक टीम ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 18 नवंबर 2026 को बीएनएसडी इंटर कॉलेज, कानपुर में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संस्थानों की टीमों ने सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। डीएवी कॉलेज की टीम ने ‘नशा मुक्ति अभियान’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और प्रथम स्थान हासिल किया। इससे पहले इसी विषय पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया था। मंडल स्तर पर जीत के बाद अब टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज जोहरी ने टीम के सभी स्वयंसेवकों को बधाई दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्र सौरभ ने भी स्वयंसेवकों की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)