कौशांबी में 35 से ज्यादा कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन:आज राजकीय ITI में रोजगार मेला, आठवीं पास से BA-MA और डिप्लोमा वालों को मौका
कौशांबी में आज 19 नवंबर को बृहद रोजगार मेला लगेगा। इसमें 35 से ज्यादा कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी। आठवीं पास से लेकर स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक इसमें हिस्सा ले सकेंगे।
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय यह मेला आयोजित कर रहा है। मेला पुलिस लाइन के पास मंझनपुर स्थित राजकीय आईटीआई में लगेगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि निजी क्षेत्र की 35 से ज्यादा कंपनियां मेले में शामिल होंगी। इनमें एलएंडटी, रॉकमैन इंडस्ट्री, मदरसन, टाटा मोटर्स, टाटा फिएट, यजाकी इंडिया, एसआईएस सिक्योरिटी, ब्लिंकिट, फ्लिपकार्ट, डीमार्ट, मैक्स हॉस्पिटल, भारतीय जीवन बीमा निगम, एयरटेल, वोडाफोन और सुब्रोस शामिल हैं।
इसके अलावा श्री रमेश होंडा, श्री रमेश चंद्र चैरिटेबल ट्रस्ट एंड फार्मेसी, उसभ नर्सिंग और दिव्यांगजनों के लिए रेड्डी फाउंडेशन भी अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।
मेले में आठवीं पास, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्र के साथ कौशल प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को भी रोजगार का अवसर मिलेगा।
प्रवीण कुमार यादव ने योग्य अभ्यर्थियों से तय तारीख पर राजकीय आईटीआई, मंझनपुर पहुंचकर मेले में हिस्सा लेने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)