गोरखपुर में राणी सती दादी का जन्मोत्सव:कालीबाड़ी मंदिर परिसर में कन्या पूजन, महाआरती के बाद महाप्रसाद वितरण हुआ
गोरखपुर में 18 नवंबर 2026 को श्री राणी सती दादी सेवा मंडल की ओर से श्री राणी सती दादी (लाडो नारायणी) का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शाम 7 बजे से रात 9:30 बजे तक कालीबाड़ी मंदिर परिसर स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंदिर में दादी का श्रृंगार किया गया। सैकड़ों भक्तों ने ज्योत प्रज्वलित कर भजन-कीर्तन किया। जन्मोत्सव पर लाडो नारायणी के रूप में कन्या पूजन किया गया और केक काटा गया। इसके बाद भक्तों ने ज्योत प्रज्वलित की, थाली पूजन किया और भोग अर्पित किया। पंडित हरेंद्र मिश्रा ने महाआरती संपन्न कराई। कार्यक्रम के बाद भक्तों ने दादी रसोई में महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास, पवन सिंघानिया, भारत जालान, पवन केसान, नारायण खेमका, संजय सिंघानिया, मनीष रूंगटा, अमित सिंघानिया, प्रदीप केडिया, अभिषेक गोयल, चंदन मोदी, संदीप केडिया, अतुल खेतान, संदीप कटारूका, सुमन सिंघानिया, मंजूश्री जालान, तृप्ति केडिया, मीता अग्रवाल और आकांक्षा केडिया सहित बड़ी संख्या में भक्त सपरिवार उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)