Gen Z के बीच छाए रवि किशन:गोरखपुर में छात्रों की फरमाइश पर किया अपना फेमस स्टेप; देखें VIDEO

Nov 21, 2026 - 06:34
0
Gen Z के बीच छाए रवि किशन:गोरखपुर में छात्रों की फरमाइश पर किया अपना फेमस स्टेप; देखें VIDEO
गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन का जलवा युवाओं के बीच भी खूब देखने को मिल रहा है। खासकर जेन जी के बीच उनका क्रेज लगातार चर्चा में है। इसका नजारा उस समय देखने को मिला, जब गोरखपुर में 50 हजार छात्र-छात्राओं के टैबलेट वितरण में रवि किशन ने छात्र-छात्राओं की फरमाइश पर अपना फेमस स्टेप किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद रवि किशन ने अपने चिर-परिचित अंदाज में स्टेप करना शुरू किया तो वहां मौजूद छात्र-छात्राओं ने तालियां बजाकर और शोर मचाकर उनका खूब उत्साह बढ़ाया।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कमलेश पासवान युवाओं से रवि किशन का स्टेप करने की फरमाइश करते नजर आ रहे हैं। वहीं, रवि किशन भी युवाओं के उत्साह को देखते हुए मंच पर अपना खास अंदाज दिखाते हैं।यह पहला मौका नहीं है, जब रवि किशन जेन जी के बीच इस तरह अपने अंदाज में नजर आए हों। इससे पहले भी युवाओं की फरमाइश पर वह मंच से अपना फेमस स्टेप कर चुके हैं। फिल्मों से लेकर राजनीति तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले रवि किशन का यह अंदाज युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। फोटो पर क्लिक करके वीडियो देखें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User