कानपुर में आज 9 घंटे ट्रैफिक डायवर्जन:आगामी त्योहारों और डिप्टी CM के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर फैसला, वैकल्पिक रास्तों से निकलेंगे वाहन
आगामी त्योहारों और वीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए कानपुर में 4 नवंबर बुधवार को मोतीझील मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के कानपुर आगमन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान मोतीझील, हैलट, गोल चौराहा और आसपास के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है
इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन 1. लाल इमली से हैलट जाने पर रोक: लाल इमली से कोई भी वाहन हैलट और मोतीझील होते हुए गोल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन मर्चेंट चैंबर की तरफ दाहिने मुड़कर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। 2. गोल चौराहा से चुन्नीगंज जाने पर रोक: गोल चौराहा से हैलट होते हुए चुन्नीगंज की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन चालकों को जीटी रोड का इस्तेमाल करना होगा। 3. जीटी रोड से मोतीझील जाने पर रोक: जीटी रोड से कोई भी वाहन मोतीझील की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन जरीब चौकी और अफीम कोठी होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। 4. छः बंगलिया से मोतीझील जाने पर रोक: छः बंगलिया से ब्रजेन्द्र स्वरूप चौराहा होते हुए मोतीझील की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। इसके लिए राजीव पेट्रोल पंप और कंपनी बाग चौराहा का रास्ता निर्धारित किया गया है। 5. बजरिया और सीसामऊ रोड से भी प्रतिबंध: बजरिया, बकरमंडी ढाल और सीसामऊ रोड से वाहन ईदगाह, मोतीझील और हैलट की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को जीटी रोड से होकर जाना होगा। 6. मर्चेंट चैंबर से लाल इमली जाने पर रोक: मर्चेंट चैंबर से कोई भी वाहन लाल इमली की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन वीआईपी रोड और ग्रीन पार्क चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। समस्या होने पर इन नंबरों पर करें कॉल
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे डायवर्जन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। किसी भी तरह की असुविधा या यातायात संबंधी समस्या होने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413 एंबुलेंस को पहले रास्ता दें
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से विशेष अपील की है कि सड़क पर एंबुलेंस दिखाई देने पर उसे प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें। आपकी थोड़ी सी सतर्कता और संवेदनशीलता किसी की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)