गोरखपुर से दिल्ली, हावड़ा और रांची के लिए स्पेशल ट्रेन:छठ-दीपावली पर यात्रियों को राहत; जानिए तारीख, टाइमिंग और स्टॉपेज
दीपावली और छठ पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर से अलग-अलग शहरों के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। गोरखपुर से हावड़ा, कोलकाता और रांची के लिए अनारक्षित व साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, नई दिल्ली के लिए आरक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी दो फेरे लगाएगी। इन ट्रेनों से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। हावड़ा के लिए 11, 13 और 14 नवंबर को ट्रेन चलेगी, जबकि कोलकाता के लिए 13 नवंबर को एक फेरा होगा। रांची के लिए 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और नई दिल्ली के लिए 6 व 13 नवंबर को ट्रेन का संचालन होगा। नई दिल्ली के लिए 6 और 13 नवंबर को मिलेगी ट्रेन गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच 04022/04021 आरक्षित साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन दो फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 04022 नई दिल्ली से 6 और 13 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रास्ते में गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद में ठहराव होगा। वापसी में ट्रेन नंबर 04021 गोरखपुर से 7 और 14 नवंबर को सुबह 7 बजे रवाना होगी। यह रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद में रुकेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इनमें सामान्य श्रेणी के 4, स्लीपर के 6, एसी थर्ड के 6, एसी सेकेंड के 2 और एसी फर्स्ट का एक कोच शामिल होगा। हावड़ा के लिए 11, 13 और 14 नवंबर को चलेगी ट्रेन गोरखपुर से हावड़ा के बीच 03037/03038 अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन तीन फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 03037 हावड़ा से 11, 13 और 14 नवंबर को रात 11:45 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन शाम 6:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रास्ते में बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, एकमा, सीवान, भटनी, देवरिया सदर और चौरीचौरा में ठहराव होगा। वापसी में ट्रेन नंबर 03038 गोरखपुर से 12, 14 और 15 नवंबर को रात 8:35 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन दोपहर 3:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कुल 16 कोच और दो एसएलआरडी कोच समेत 18 कोच लगाए जाएंगे। सभी कोच अनारक्षित होंगे। कोलकाता के लिए 13 नवंबर को चलेगी स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से कोलकाता के बीच 03141/03142 अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन एक फेरा लगाएगी। ट्रेन नंबर 03141 कोलकाता से 13 नवंबर को दोपहर 3:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रास्ते में नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मेहसी, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार और कप्तानगंज में ठहराव होगा। वापसी में ट्रेन नंबर 03142 गोरखपुर से 14 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 10:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के 18 तथा दो एसएलआरडी समेत कुल 20 कोच होंगे। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे। रांची के लिए हर गुरुवार को मिलेगी स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से रांची के बीच 08629/08630 साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन तीन फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 08629 रांची से 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 11:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रास्ते में मूरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, भटनी और देवरिया सदर में ठहराव होगा। वापसी में ट्रेन नंबर 08630 गोरखपुर से 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 8:35 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 7:55 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य श्रेणी के 2, स्लीपर के 15, एसी थर्ड के 2, एसी सेकेंड का एक और दो एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)