लिपिक के वायरल वीडियो पर रिश्वत के आरोप लगे:अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट ने पालिकाध्यक्ष को शिकायत दी, वीडियो दो साल पुराना बताया

Oct 30, 2026 - 20:07
0
लिपिक के वायरल वीडियो पर रिश्वत के आरोप लगे:अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट ने पालिकाध्यक्ष को शिकायत दी, वीडियो दो साल पुराना बताया
रामपुर में नगर पालिका परिषद के लिपिक अफजल समीर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो को लेकर रिश्वत लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मामले में अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष सना मामून से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शिकायती पत्र सौंपकर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि अफजल समीर की वजह से नगर पालिका की छवि खराब हो रही है। कर्मचारी पर खुलेआम रिश्वत लेने और सोशल मीडिया पर लगातार अभद्र व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि कर्मचारी से जुड़ा वीडियो सामने आने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कर्मचारी को किसका संरक्षण प्राप्त है और शिकायतों के बाद भी उसे हटाया क्यों नहीं गया? कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी प्रतिनिधिमंडल ने पालिकाध्यक्ष से मामले की जांच कराकर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अफजल समीर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। लिपिक बोला- दो साल पुराना है वीडियो वहीं, वायरल वीडियो को लेकर नगर पालिका के लिपिक अफजल समीर ने अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि यह वीडियो करीब दो साल पुराना है। वह एक साहब के यहां खाना खाने गए थे। खाना खाकर लौटे तो उनकी जेब से कुछ रुपये बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनसे रुपये अंदर रखने को कहा। इस पर उन्होंने जेब में रखे रुपयों को ठीक से अंदर कर लिया था। लिपिक ने इसी घटनाक्रम को वीडियो का आधार बताते हुए अपनी सफाई दी है। हालांकि, वीडियो को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं, प्रतिनिधिमंडल की शिकायत और लिपिक की सफाई के बाद मामला नगर पालिका में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल में फसाहत अली खान शानू, इरशाद महमूद, सैयद मुबश्शिर मियां, शावेज खान और विक्की राज एडवोकेट शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User