कानपुर में कल रहेगा डायवर्जन:8 प्रमुख रास्तों पर वैकल्पिक मार्गों से होकर निकलेंगे वाहन, प्रकाश पर्व को लेकर बदला यातायात

Nov 21, 2026 - 11:19
0
कानपुर में कल रहेगा डायवर्जन:8 प्रमुख रास्तों पर वैकल्पिक मार्गों से होकर निकलेंगे वाहन, प्रकाश पर्व को लेकर बदला यातायात
कानपुर में गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के अवसर पर 22 नवंबर को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने कार्यक्रम को देखते हुए 8 प्रमुख रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया है। यह डायवर्जन सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। यातायात पुलिस की ओर से घंटाघर, बांसमंडी, मूलगंज, डिप्टी पड़ाव और मोतीझील समेत कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जानिए वैकल्पिक मार्ग 1. घंटाघर से बांसमंडी जाने पर रोक घंटाघर की तरफ से आने वाले वाहन बांसमंडी नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन चाचा नेहरू चौराहे से कोपरगंज होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। 2. अफीमकोठी से मूलगंज जाने का रास्ता बदला अफीमकोठी से मूलगंज जाने वाले वाहन डिप्टी पड़ाव की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें कोपरगंज तिराहा, टाटमिल और घंटाघर होकर मूलगंज जाना होगा। 3. जरीब चौकी और डिप्टी पड़ाव से आने वाले वाहनों पर रोक जरीब चौकी चौराहे से चंद्रिका देवी और डिप्टी पड़ाव से घंटाघर जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन कोपरगंज तिराहा और टाटमिल चौराहे से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। 4. शनिदेव मंदिर से कबाड़ी मार्केट होकर गुमटी नंबर-5 नहीं जा सकेंगे वाहन शनिदेव मंदिर चौराहे से कबाड़ी मार्केट होकर गुमटी नंबर-5 जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। वाहन मनोज पान भंडार से यू-टर्न लेकर जेके मंदिर के पीछे से थाना नजीराबाद होकर जा सकेंगे। 5. अशोक नगर से मोतीझील होकर रॉयल क्लिफ जाने पर रोक अशोक नगर चौराहे से मोतीझील होकर रॉयल क्लिफ जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें अशोक नगर चौराहे से हर्ष नगर तिराहा होकर जाना होगा। 6. आरसी होटल से मोतीझील जाने पर प्रतिबंध आरसी होटल से मोतीझील की तरफ किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। 7. मोतीझील मेट्रो स्टेशन और शिवाजी द्वार से भी बदला रास्ता मोतीझील मेट्रो स्टेशन और शिवाजी द्वार से केडीए व नगर निगम की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन चालकों को गोल चौराहा और हर्ष नगर की तरफ से जाना होगा। घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्रकाशोत्सव के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले डायवर्जन प्लान देख लें और परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User