सांसद अमृतपाल पैतृक गांव रवाना:एयरपोर्ट से बुलेटप्रूफ गाड़ी में ले गई पुलिस; दादी के संस्कार के लिए 3 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली

Nov 21, 2026 - 10:34
0
सांसद अमृतपाल पैतृक गांव रवाना:एयरपोर्ट से बुलेटप्रूफ गाड़ी में ले गई पुलिस; दादी के संस्कार के लिए 3 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली
पंजाब के खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह अमृतसर स्थित अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा रवाना हो गए हैं। पुलिस बुलेटप्रूफ गाड़ी में उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट से ले जा रही है। उनकी गाड़ी के आगे-पीछे पुलिस की कई गाड़ियां चल रही हैं। अमृतपाल को पंजाब पुलिस शनिवार (21 नवंबर) सुबह ही दिल्ली से अमृतसर लाई थी। जिसके बाद उन्हें साढ़े 8 बजे से करीब 10 बजे तक एयरपोर्ट के भीतर ही रखा हुआ था। सांसद अमृतपाल को दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर कोर्ट से आज दोपहर 12 से 3 बजे तक 3 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है। उनकी दादी का 8 नवंबर को निधन हुआ था लेकिन परिवार ने अमृतपाल के न आने पर संस्कार रोक दिया था। सांसद को लाने-ले जाने पर करीब 10 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक इसकी अदायगी उनके परिवार ने ही की है। अमृतपाल को कल (शुक्रवार) दोपहर को असम जेल से दिल्ली लाया गया था। जहां उन्हें रात में सेफ हाउस में रखा गया। सुबह रेगुलर फ्लाइट से उन्हें अमृतसर लाया गया। अमृतपाल करीब पिछले 3 साल से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतसर के अजनाला थाने पर हमले के आरोप में गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA) के तहत उन्हें सीधे असम ले जाया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User