आज आगरा में कांग्रेस का 2027 शंखनाद:हजारों कार्यकर्ता जुटेंगे, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और सांसद इमरान मसूद रैली को करेंगे संबोधित
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने आगरा से शंखनाद करने की तैयारी कर ली है। आज आगरा में कांग्रेस की बड़ी रैली का आयोजन है। रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ताओं के जुटेंगे। दिग्गज नेता करेंगे संबोधित
रैली को उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मोना मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद और ब्रज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी संबोधित करेंगे। सभी नेता एक मंच से 2027 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। ग्रामीण और खैरागढ़ पर फोकस
कांग्रेस की इस रैली में खास फोकस आगरा ग्रामीण और खैरागढ़ विधानसभा पर रहेगा। पार्टी इन दोनों सीटों के वोट बैंक को साधने का काम करेगी। खासकर दलित मतदाताओं को साधने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। कांग्रेस का मानना है कि दलित समाज का वोट अगर एकजुट हुआ तो ग्रामीण और खैरागढ़ में पार्टी मजबूत स्थिति में आ सकती है। रैली के दौरान दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भी होगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए लोगों को जोड़ने और पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया जाएगा। प्रत्याशी और गठबंधन पर होगी चर्चा
रैली के दौरान आगरा ग्रामीण और खैरागढ़ विधानसभा के प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। अभी प्रत्याशियों के नामों को लेकर स्थिति साफ नहीं है। पार्टी के अंदर कई नामों पर मंथन चल रहा है। वहीं, गठबंधन में सीटों को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं हुई है। कांग्रेस और गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी बातचीत चल रही है। ऐसे में रैली में गठबंधन को लेकर भी नेताओं के बयान पर सबकी नजर रहेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आगरा की यह रैली सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2027 के चुनाव का आगाज है। यहां से पार्टी पूरे ब्रज क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)