मिर्जापुर में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान:मरने से पहले कलाई पर लिखा बॉयफ्रेंड का नाम 'अनुपम'; कक्षा 9 में पढ़ती थी छात्रा
मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक किशोरी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मौत से पहले किशोरी ने अपनी कलाई पर बॉयफ्रेंड का नाम 'अनुपम' लिखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मां के साथ रहती थी किशोरी मृतका क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा थी। वह अपनी मां के साथ रहती थी। बीती रात घर में उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कलाई पर लिखा मिला युवक का नाम पुलिस की शुरुआती जांच में किशोरी की कलाई पर एक युवक का नाम लिखा मिला। नाम 'अनुपम' बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, किशोरी पड़ोस के गांव में ट्यूशन पढ़ने जाती थी। पुलिस इस युवक से जुड़े पहलू की भी जांच कर रही है। कॉल डिटेल से तलाशे जाएंगे जवाब थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि किशोरी की मौत फांसी लगाने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)