गोंडा सीएमओ कार्यालय के चर्चित आउटसोर्सिंग भर्ती रिकॉर्ड सील:69 पदों पर भर्ती से ज्यादा नियुक्तियां करने का आरोप, चार के बयान दर्ज

Nov 21, 2026 - 11:19
0
गोंडा सीएमओ कार्यालय के चर्चित आउटसोर्सिंग भर्ती रिकॉर्ड सील:69 पदों पर भर्ती से ज्यादा नियुक्तियां करने का आरोप, चार के बयान दर्ज
गोंडा सीएमओ कार्यालय द्वारा की गई आउटसोर्सिंग भर्तियों में हुई अनियमितताओं को लेकर 'दैनिक भास्कर' द्वारा 29 सितंबर को प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर के बाद अब विभागीय जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में बीते शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे से देर रात 10:00 बजे तक अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने लगातार 10 घंटे तक गोंडा सीएमओ कार्यालय में गहन जांच की। टीम ने बंद कमरे में सीएमओ तथा अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की और आउटसोर्सिंग भर्ती से जुड़े सभी रिकॉर्ड पूरी तरह से सील कर जब्त कर लिए। ​सीएमओ सहित चार लोगों के बयान दर्ज आउटसोर्सिंग भर्तियों के मामले में जांच टीम ने गोंडा के सीएमओ डॉ.संतलाल पटेल तथा कार्यालय के तीन अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। गौरतलब है कि महानिदेशक स्वास्थ्य द्वारा बीते गुरुवार देर शाम अपर निदेशक डॉ. संतोष कुमार को निर्देश दिया गया था कि वे गोंडा पहुंचकर स्वीकृत पदों के सापेक्ष अधिक भर्ती किए जाने के मामले की जांच करें और विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। गोंडा सीएमओ पर आरोप है कि उन्होंने नियमों को दरकिनार करते हुए स्वीकृत 69 पदों के सापेक्ष अधिक लोगों की नियुक्ति कर ली है। ​सोमवार तक आ जाएगी जांच रिपोर्ट- अपर निदेशक अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा डॉ. संतोष कुमार ने बताया "महानिदेशक महोदय द्वारा मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक हमने आउटसोर्सिंग भर्ती से जुड़े पहलुओं की जांच की है। सीएमओ गोंडा समेत तीन अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं और भर्ती से संबंधित समस्त रिकॉर्ड सील कर कब्जे में ले लिए गए हैं। ​ उन्होंने आगे कहा कि चतुर्थ श्रेणी के पदों जैसे सफाई कर्मचारी, चौकीदार, एनएचएम और ब्लड बैंक से जुड़े पदों की भर्ती का पूरा रिकॉर्ड टीम के कब्जे में है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर 'दूध का दूध और पानी का पानी' किया जाएगा और महानिदेशक स्वास्थ्य को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। प्रकरण की जांच का परिणाम सामने सोमवार तक इस पूरे प्रकरण की जांच का परिणाम सामने आ जाएगा और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User