कानपुर में निकाली गई डायबिटीज जागरूकता रैली:राजीव वाटिका से निकली रैली, चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य जांच का दिया संदेश
कानपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन की ओर से डायबिटीज जागरूकता रैली निकाली गई। रैली मोतीझील स्थित राजीव वाटिका से शुरू होकर अशोक नगर और कारगिल पार्क होते हुए वापस राजीव वाटिका पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित खानपान अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस वर्ष विश्व मधुमेह दिवस की थीम 'अर्ली एक्शन ऑन डायबिटीज' रखी गई है। इसके जरिए मधुमेह की रोकथाम और नियंत्रण के लिए समय रहते कदम उठाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर, सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. रेनू गहलोत और कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)