बरेली में हम कायस्थ संस्था का आत्ममंथन:सदस्यों ने राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प, प्रतिनिधित्व मिलने पर देंगे समर्थन

Nov 17, 2026 - 20:59
0
बरेली में हम कायस्थ संस्था का आत्ममंथन:सदस्यों ने राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प, प्रतिनिधित्व मिलने पर देंगे समर्थन
बरेली में हम कायस्थ संस्था की ओर से आत्ममंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने एकमत होकर कहा कि जहां समाज का हित नहीं होगा, वहां उसका समर्थन भी नहीं होगा। कार्यक्रम संयोजक अंकुर किशोर सक्सेना और सह संयोजक आलोक सक्सेना ने कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। अब समाज से जुड़े महत्वपूर्ण राजनीतिक निर्णय सामूहिक सहमति से लिए जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि कायस्थ समाज किसी भी राजनीतिक दल का सुनिश्चित वोट बैंक नहीं है। जो दल समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व देगा, उसे ही समर्थन दिया जाएगा। यदि समाज के किसी प्रत्याशी का टिकट काटा गया तो इसका खुलकर विरोध किया जाएगा। डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि समाज की चुप्पी के कारण कई बार ऐसे निर्णय और कानून बनते हैं, जो उसके हितों के विपरीत होते हैं। कार्यक्रम में डॉ. सारिका सक्सेना, अलका सक्सेना, डॉ. कौशल सक्सेना और अमोल सक्सेना सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User