कानपुर से सात BEO के गैर जनपद तबादला:नौ को अन्य जिलों से शहर में मिली तैनाती, ब्लाक होंगे आवंटित

Nov 17, 2026 - 06:12
0
कानपुर से सात BEO के गैर जनपद तबादला:नौ को अन्य जिलों से शहर में मिली तैनाती, ब्लाक होंगे आवंटित
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बेसिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कानपुर में तैनात सात खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि नौ नए बीईओ को कानपुर नगर में तैनाती मिली है। बेसिक शिक्षा अनुभाग के संयुक्त सचिव लाल मणि यादव की ओर से तबादला आदेश जारी किया गया। कानपुर से यह गए गैर जनपद जारी आदेश के मुताबिक कानपुर नगर में तैनात कृष्ण कुमार, सत्य प्रकाश और शालिनी गुप्ता को कानपुर देहात भेजा गया है। पूनम वर्मा का तबादला औरैया किया गया है। अनिल कुमार सिंह और कृपाशंकर को फर्रुखाबाद, जबकि यास्मीन रहमान को इटावा भेजा गया है। इस तरह जिले के सात बीईओ दूसरे जिलों में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इनको कानपुर में मिली तैनाती वहीं, दूसरे जिलों से नौ खंड शिक्षा अधिकारियों को कानपुर नगर में तैनाती दी गई है। इनमें कानपुर देहात से अजीत प्रताप सिंह, चंद्रजीत सिंह और शैलेश कुमार द्विवेदी को भेजा गया है। फर्रुखाबाद से इंद्र प्रताप सिंह, कन्नौज से विश्वनाथ पाठक और झांसी से मनोज कुमार लाक्षाकार का तबादला कानपुर किया गया है। इसके अलावा उन्नाव से अनीता शाह और फतेहपुर से पवन कुमार द्विवेदी तथा दीप्ति रिछारिया को कानपुर नगर में तैनाती मिली है। नए अधिकारियों को कार्यक्षेत्र आवंटित होने के बाद ब्लॉक स्तर पर शैक्षिक और प्रशासनिक गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User