कारोबारियों ने समझे डिजिटल समाधान:यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में एमबीएस ने पेश किए डिजिटल बिजनेस सॉल्यूशंस
ग्रेटर नोएडा में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 में मैक्रो बिजनेस सॉल्यूशंस (एमबीएस) ने विभिन्न डिजिटल समाधान प्रदर्शित किए। 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित ट्रेड शो में हॉल एच16 के स्टॉल नंबर 10/11 पर कारोबारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने कंपनी के समाधानों की जानकारी ली। कंपनी ने inTotalitee, CheckMate, MyPowerPlus और FLOWS जैसे समाधान पेश किए। इनमें डिजिटल अटेंडेंस, एचआर प्रबंधन, फील्ड स्टाफ की निगरानी और बिजनेस प्रोसेस ऑटोमेशन शामिल हैं। एआई आधारित फेसियल रिकॉग्निशन और डिजिटल अटेंडेंस को लेकर भी विजिटर्स ने जानकारी ली। कारोबार को आसान बनाने पर जोर एमबीएस की निदेशक कादंबिनी श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी का फोकस ऐसी तकनीक उपलब्ध कराने पर है, जिससे कारोबारी प्रक्रियाएं आसान हों, कार्यक्षमता बढ़े और कर्मचारियों का अनुभव बेहतर बने। ट्रेड शो में कारोबारियों की रुचि से डिजिटल प्रबंधन के प्रति बढ़ते रुझान का संकेत मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)