दीपावली पर फर्रुखाबाद रंग-बिरंगी रोशनी से सजा:मद्रास की लाइट से चौक पर सड़क पर दिख रही रंगोली
दीपावली पर फर्रुखाबाद की प्रमुख सड़कें, चौराहे और बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए गए हैं। नगर पालिका ने शहर के कई हिस्सों में लाइटें लगाई हैं। लालगेट, बस स्टैंड और चौक पर रंगीन लाइटें लगाई गई हैं। सड़कों के किनारे पेड़ों पर झालरें और लैंप लगाए गए हैं। बिजली के खंभों पर दीये और तितली के आकार की लाइटें लगाई गई हैं। चौक पर प्रोजेक्टर से सड़क पर रंगोली की आकृतियां बनाई जा रही हैं। इसके लिए चेन्नई से प्रोजेक्टर मंगाया गया है। चौक के प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया गया है और फाउंटेन पर सजावटी कपड़े लगाए गए हैं। नगर पालिका ने सजावट की तैयारी करीब एक महीने पहले शुरू की थी। इसके लिए दिल्ली से लाइटें और मुरादाबाद से सजावटी हंडियां मंगाई गईं। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि दीपावली पर शहर को सजाने की तैयारी करीब एक महीने से चल रही थी। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख पेड़ों और चौक समेत अन्य जगहों पर सजावट कराई गई है। वहीं त्योहार के चलते लोगों ने अपने घरों को सजाया है। झालरों से घर रोशन हो रहे है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)