धनतेरस-दीपावली पर कासगंज में रूट डायवर्जन लागू:तीन जगह बैरियर लगाए, बैंक-एटीएम पर पुलिस की निगरानी

Nov 04, 2026 - 16:45
0
धनतेरस-दीपावली पर कासगंज में रूट डायवर्जन लागू:तीन जगह बैरियर लगाए, बैंक-एटीएम पर पुलिस की निगरानी
धनतेरस और दीपावली पर भीड़ और जाम से बचने के लिए कासगंज पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन लागू किया है। तीन प्रमुख जगहों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। भारी और कमर्शियल वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। उन्हें तय जगहों से बाईपास की ओर भेजा जा रहा है। छोटे वाहनों को जरूरत के मुताबिक शहर में आने दिया जा रहा है। जहां जरूरी है, वहां वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था भी की गई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है। शहर के बैंकों और एटीएम के आसपास भी जांच की जा रही है। वहां संदिग्ध हालात में घूम रहे लोगों से पूछताछ और तलाशी ली जा रही है। जिले के एसपी ओपी सिंह ने बुधवार दोपहर 2 बजे बताया कि त्योहारों पर सुरक्षित माहौल और आसान यातायात के लिए एसओपी बनाई गई है। दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की अपील की गई है। एसपी ने लोगों से पुलिस के निर्देशों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User