सरस मेले में सजे ग्रामीण महिलाओं के हुनर के स्टॉल:अलीगढ़ में दीपावली पर स्वयं सहायता समूहों ने लगाया मेला, मंडलायुक्त ने किया शुभारंभ
दीपावली के बाजार में इस बार ग्रामीण महिलाओं के हुनर और मेहनत से तैयार उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र बने हैं। आयुक्त कार्यालय परिसर में बुधवार को जिलास्तरीय सरस मेले का शुभारंभ मंडलायुक्त ओपी आर्य ने किया। मेले में जिले के अलग-अलग विकासखंडों के 10 स्वयं सहायता समूहों ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। मेला 5 नवंबर तक चलेगा। महिलाओं के हुनर को मिला बाजार मंडलायुक्त ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं के उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनकी आजीविका मजबूत करने में मददगार हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी इससे बढ़ावा मिलता है। दीपावली की सजावट से घरेलू उत्पाद तक मेले में रफायतपुर के विकास समूह ने दीपावली सजावट सामग्री, नगला जगदेव के बजरंगबली समूह ने घरेलू मसाले और अचार तथा बिसौरा के अंबेडकर समूह ने ग्लास लैंप के स्टॉल लगाए हैं। पिलौना के शनि देव समूह ने दौना-पत्तल और खेड़ा के जय विष्णु समूह ने रेडीमेड कपड़े बिक्री के लिए रखे हैं। अचार, मुरब्बा और सफाई उत्पाद भी आकर्षण इज्जतपुर के सहेली समूह ने सैनिटरी पैड, हरिरामपुर के राधे-राधे समूह ने अचार, मुरब्बा और हींग के स्टॉल लगाए हैं। बहादुरपुर के महक समूह ने सर्फ, टॉयलेट क्लीनर और हैंडवॉश, जबकि उखलाना के श्री राघव समूह ने दीपावली पूजन सामग्री प्रदर्शित की है। स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील मंडलायुक्त ने लोगों से मेले में पहुंचकर स्वदेशी और हस्तनिर्मित उत्पाद खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली पर वोकल फॉर लोकल को अपनाकर ग्रामीण महिलाओं का उत्साह बढ़ाएं। इस दौरान जेडीसी मंशाराम यादव, जेडी कृषि, डीडी दिव्यांगजन, उपायुक्त एनआरएलएम सहित अन्य अधिकारी और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)