सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए एलईडी वैन रवाना:अम्बेडकरनगर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट से दिखाई हरी झंडी
अम्बेडकरनगर में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए अब एलईडी वैन गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचेगी। इसके जरिए सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों का प्रचार कर आमजन को जागरूक किया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर एलईडी वैन को रवाना किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ की ओर से भेजी गई यह एलईडी वैन जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। वैन पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी प्रचार सामग्री का प्रसारण किया जाएगा। इसका उद्देश्य योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है। योजनाओं की जानकारी सरल इस मौके पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि शासन की योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए यह पहल की गई है। एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक तरीके से मिल सकेगी। जागरूकता बढ़ने से अधिक से अधिक पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वैन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर शासन की योजनाओं और विकास कार्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)