काशी के रामनगर किले के पास लगी भीषण आग:देखते ही देखते ऊंची उठने लगीं लपटें, पीएसी और पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा,

Nov 13, 2026 - 20:35
0
काशी के रामनगर किले के पास लगी भीषण आग:देखते ही देखते ऊंची उठने लगीं लपटें, पीएसी और पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा,
राणसी के रामनगर स्थित ऐतिहासिक किले के ठीक बगल में शुक्रवार रात कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पास में रखे प्लास्टिक के पाइप भी जलने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें काफी ऊंचाई तक उठने लगीं। इससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पीएसी के जवानों और पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। भेलूपुर फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। पुलिसकर्मियों ने एहतियात के तौर पर लोगों को घटनास्थल से दूर किया। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने में सहयोग किया। पहले धुआं उठा, फिर विकराल हुई आग स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग रात करीब आठ बजे कूड़े के ढेर में लगी थी। शुरुआत में कूड़े से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग तेज हो गई। पास में बिजली विभाग के प्लास्टिक पाइप रखे होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते लपटें काफी ऊंचाई तक उठने लगीं। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User