आकाश आनंद कल बसपा दौरे पर रहेंगे:मुनकाद अली ने तैयारियों का जायजा लिया, बोले- चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन को भाजपा का षड्यंत्र

Nov 13, 2026 - 20:18
0
आकाश आनंद कल बसपा दौरे पर रहेंगे:मुनकाद अली ने तैयारियों का जायजा लिया, बोले- चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन को भाजपा का षड्यंत्र
बिजनौर के अफजलगढ़ में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी का बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। सम्मेलन की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं। रैली स्थल पर पंडाल लगाया गया है। वहां कुर्सियां रखी गई हैं और मंच तैयार किया गया है। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पहुंचेंगे। शुक्रवार को बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बाबू मुनकाद अली कार्यक्रम स्थल पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुनकाद अली ने कहा कि सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मेलन में बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है। चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (आसपा) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के गठबंधन पर मुनकाद अली ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस गठबंधन को भाजपा का षड्यंत्र बताया। मुनकाद अली ने कहा कि बसपा अपने संगठन को मजबूत कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User