हाथरस में छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत:गांव में ईंट-पत्थर चले; 14 महिलाओं और 8 पुरुषों समेत 22 लोग हिरासत में
हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ और मारपीट के पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से छतों और सड़कों से जमकर ईंट-पत्थर फेंके गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों के 14 महिलाओं और 8 पुरुषों समेत कुल 22 लोगों को हिरासत में ले लिया। 10 नवंबर को महिला से छेड़छाड़ का आरोप एक व्यक्ति ने 10 नवंबर को कोतवाली में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनकी पत्नी घरेलू सामान खरीदने दुकान जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में पृथ्वी पुत्र सुल्तान खान, जाहिद, शाहबाज, आला और गुल्ला ने उन्हें रोक लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। आरोप है कि उनके कपड़े फाड़े गए और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। महिला की आवाज सुनकर परिजन बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। कहासुनी के बाद शुरू हुआ पथराव शुक्रवार को इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों ओर से छतों तथा सड़कों से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने पहुंचकर संभाली स्थिति सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को अलग कर वहां से हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के खिलाफ केस, 22 हिरासत में प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। शांति भंग की आशंका को देखते हुए 14 महिलाओं और 8 पुरुषों समेत 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)