काशी विश्वनाथ धाम में राष्ट्रीय एकता का संदेश:सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धालुओं ने ली नमामि गंगे और स्वच्छता का शपथ
वाराणसी में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को नमामि गंगे की ओर से श्री काशी विश्वनाथ धाम में राष्ट्रीय एकता और स्वच्छता का संदेश दिया गया। जगद्गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के सम्मुख आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय एकता का उद्घोष किया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय एकता और स्वच्छता को जीवन में अपनाने की शपथ दिलाई गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि भगवान शिव और काशी विश्वनाथ धाम राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग देश को भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ धाम से सरदार पटेल को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक सामंजस्य और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जयदेव, प्रणय, सौविक, योगेश, सुहासिनी और शकुंतला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)