लखनऊ से संरक्षित वन्यजीवों की तस्करी:मुंबई से दुबई और खाड़ी देशों तक फैला था नेटवर्क, एक गिरफ्तार

Oct 31, 2026 - 12:47
0
लखनऊ से संरक्षित वन्यजीवों की तस्करी:मुंबई से दुबई और खाड़ी देशों तक फैला था नेटवर्क, एक गिरफ्तार
लखनऊ में एसटीएफ और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने संरक्षित वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई का रहने वाला है। वह प्रतिबंधित प्रजाति के वन्यजीवों को लेकर लखनऊ पहुंचा था। एसटीएफ ने सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से संरक्षित वन्यजीव बरामद किए गए हैं। गोरखपुर, लखीमपुर और सीतापुर के जंगलों से जुटाते थे वन्यजीव एसटीएफ के मुताबिक, प्रदेश में संरक्षित वन्यजीवों की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इस पर एसटीएफ की कई टीमों को जानकारी जुटाने और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के की टीम के एसआई फैजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम लखनऊ में सक्रिय थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मुंबई का एक तस्कर प्रतिबंधित प्रजाति के वन्यजीव लेकर लखनऊ आने वाला है। एसटीएफ ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की लखनऊ टीम से सूचना साझा की और संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को इरादत नगर मदेयगंज से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बाईकला मुंबई निवासी फिरोज मुसरत खान के रूप में हुई। दुबई, सऊदी अरब और बहरीन तक सप्लाई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक गिरोह है, जो प्रतिबंधित और संरक्षित पक्षियों व वन्यजीवों की तस्करी करता है। गिरोह के सदस्य गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से वन्यजीवों को एकत्र करते हैं। इसके बाद मुंबई के माध्यम से इनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी की जाती है। वन्यजीवों की सप्लाई दुबई, सऊदी अरब और बहरीन तक की जाती है। जीवों को सबसे अधिक संरक्षण भारतीय वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत अनुसूची-1 में शामिल जीवों को सबसे उच्च स्तर का कानूनी संरक्षण प्राप्त है। इस श्रेणी में बाघ, तेंदुआ, हाथी, गैंडा, काला हिरण और फाल्कन जैसी प्रजातियां शामिल हैं। इनका शिकार और अवैध कारोबार गंभीर अपराध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User