सड़क किनारे रह रही महिला ने नवजात को जन्म दिया:दिबियापुर में लोगों ने एंबुलेंस बुलाई, मां और बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
दिबियापुर में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक मकान के बाहर सड़क किनारे रह रही महिला ने नवजात को जन्म दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और महिला को बच्चे सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले जाया गया। महिला की पहचान आसमा के रूप में हुई है। वह उरई के आजाद नगर में बेरी वाले बाबा के पास की रहने वाली बताई जा रही है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह इलाके में इधर-उधर घूमती रहती है। यह घटना शनिवार को हुई। आसपास के लोग मौके पर जुटे और उन्होंने एंबुलेंस को सूचना दी। महिला और नवजात को देखरेख में रखा स्वास्थ्य केंद्र में महिला और नवजात को देखरेख में रखा गया है। महिला के परिजनों का अब तक पता नहीं चल सका है। उनके परिवार और स्थायी निवास की जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)