आगरा में प्रदूषण रोकने के लिए सड़कों पर बारिश:दिन में 3 बार होगा पानी का छिड़काव, मेट्रो को भी लिखा लेटर
आगरा में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। धूल के कणों को कम करने के लिए करीब डेढ़ दर्जन पानी के टैंकर सड़कों पर उतारे गए हैं। ये टैंकर शहर के प्रमुख मार्गों पर दिन में 3 बार पानी का छिड़काव कर रहे हैं। वहीं, सड़कों से धूल हटाने के लिए 7 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें भी लगाई गई हैं।
नगर निगम ने सड़क की धूल के साथ निर्माण कार्यों से फैलने वाले प्रदूषण को भी निशाने पर लिया है। इसके तहत शहर में गड्ढा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों के गड्ढे भरने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराई जा रही है, ताकि वाहनों की आवाजाही से धूल न उड़े। मेट्रो निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के निर्देश
शहर में मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल को लेकर भी नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। निगम की ओर से मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को पत्र जारी कर निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें नियमित पानी का छिड़काव करने, निर्माण सामग्री को ढककर रखने और धूल को निर्माण स्थल से बाहर फैलने से रोकने को कहा गया है।
गौरतलब है कि पर्यावरण विभाग भी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को इस संबंध में पहले नोटिस जारी कर चुका है। ऐसे में निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों की निगरानी अहम हो गई है। अधिकारियों को लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश
नगर निगम के पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण के अनुसार, वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए विभागीय अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रमुख मार्गों पर पानी का छिड़काव, मैकेनिकल स्वीपिंग और सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। निर्माण कार्यों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए संबंधित एजेंसियों को भी निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया, वायु प्रदूषण पर नियंत्रण नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए टैंकरों से नियमित छिड़काव, मैकेनिकल स्वीपिंग और सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। सभी अधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण के उपायों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण एजेंसियों को भी निर्धारित मानकों के अनुसार इंतजाम करने होंगे। प्वाइंटर में जानिये नगर निगम की तैयारी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)