शरद पूर्णिमा पर ग्रामीणों ने मनाया पारंपरिक उत्सव:टेसू-झेंझी के विवाह उत्सव से ग्रामीणों ने नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ा
औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र स्थित भटौली गांव में शरद पूर्णिमा पर टेसू-झेंझी के विवाह की परंपरा उत्साह के साथ निभाई गई। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में संपन्न कराई गईं। गांव में झेंझी सुरेश शाक्य की और टेसू मनोज शाक्य का था। पंडित दिनेश शुक्ला ने विधि-विधान के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया। ग्रामीण अंचलों में प्रचलित यह परंपरा लोक संस्कृति और सामाजिक मेलजोल का प्रतीक मानी जाती है। शरद पूर्णिमा पर आयोजित होने वाला यह उत्सव पीढ़ियों से ग्रामीण जीवन का हिस्सा रहा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति, लोक मान्यताओं और रीति-रिवाजों को जानने तथा उनसे जुड़ने का अवसर मिलता है। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक इस परंपरा का निर्वहन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)