भदोही में 462 वाहनों का चालान:सबसे ज्यादा 280 बाइक सवारों पर कार्रवाई, 5.57 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

Oct 26, 2026 - 08:19
0
भदोही में 462 वाहनों का चालान:सबसे ज्यादा 280 बाइक सवारों पर कार्रवाई, 5.57 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
भदोही में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 462 वाहनों का चालान किया। इनमें 280 दोपहिया और 182 चारपहिया वाहन शामिल थे। पुलिस ने इन वाहनों से 5 लाख 57 हजार 500 रुपये का समन शुल्क वसूला। जिले की यातायात पुलिस लगातार नियमों का पालन न करने वाले चालकों पर कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी जा रही है। जागरूकता अभियान के बावजूद नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान और शुल्क वसूली की कार्रवाई जारी है। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि उनकी टीम लगातार नियमों की जानकारी दे रही है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए आम लोगों और वाहन चालकों का सहयोग जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User