अनूपशहर के गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़:शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान को पहुंचे हजारों श्रद्धालु, प्रशासन रहा सतर्क

Oct 26, 2026 - 09:42
0
अनूपशहर के गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़:शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान को पहुंचे हजारों श्रद्धालु, प्रशासन रहा सतर्क
बुलंदशहर में अनूपशहर के पावन गंगा घाटों पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार तड़के भोर से ही नगर के प्रमुख घाटों पर हजारों श्रद्धालु पहुंचने लगे। लोगों ने हर-हर गंगे के जयकारों के बीच मां गंगा की पवित्र धारा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट किनारे स्थित ऐतिहासिक मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र तथा सामर्थ्य के अनुसार दान देकर पुण्य अर्जित किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। पर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने इंतजाम किए, ताकि स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User