कौशांबी में डंपर ने AC टूरिस्ट बस को टक्कर मारी:दो यात्री घायल, चालक केबिन में फंसा, बस में सवार थे 35 यात्री

Nov 10, 2026 - 09:33
0
कौशांबी में डंपर ने AC टूरिस्ट बस को टक्कर मारी:दो यात्री घायल, चालक केबिन में फंसा, बस में सवार थे 35 यात्री
कौशाम्बी में सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुरुकुल के पास नेशनल हाईवे-19 पर मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से वाराणसी जा रही टूरिस्ट एसी बस में तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि बस में सवार अन्य यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है। दो विजुअल देखिए बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर वाराणसी की ओर जा रही थी। जैसे ही बस सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुरुकुल के पास पहुंची, तभी एक डंपर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User