हाथरस में बदमाश ने स्कॉर्पियो में लगाई आग, VIDEO:CCTV में कैद हुआ आरोपी, पुलिस ने शुरू की तलाश

Oct 26, 2026 - 13:03
0
हाथरस में बदमाश ने स्कॉर्पियो में लगाई आग, VIDEO:CCTV में कैद हुआ आरोपी, पुलिस ने शुरू की तलाश
सासनी में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 93 पर स्थित सासनी की शिव धाम कॉलोनी में रविवार देर रात करीब 2:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। सीटीवी फुटेज में दिखा कि व्यक्ति ने पहले एक कार पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का। फिर दो अन्य कारों पर भी ऐसा ही करके आग लगाई। घटना के बाद आरोपी तुरंत मौके से भाग गया। देखिए बदमाश की स्कॉर्पियों में आग लगाने की तस्वीरें… इलाके में दहशत गाड़ियों में आग की खबर से कॉलोनी में खलबली मच गई। लोग घरों से बाहर आए और पानी व दूसरे साधनों से आग बुझाने में जुट गए। काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, पर गाड़ियां खराब हो गईं। सासनी कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी से छानबीन कर रही है। सासनी कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर मामले में जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User