केकेसी में युवा महोत्सव दिव्यांकुर संपन्न:महोत्सव में गायन, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर निर्माण, चित्रकला की प्रतियोगिताएं हुई

Nov 04, 2026 - 09:08
0
केकेसी में युवा महोत्सव दिव्यांकुर संपन्न:महोत्सव में गायन, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर निर्माण, चित्रकला की प्रतियोगिताएं हुई
लखनऊ में श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज (केकेसी) में आयोजित 24वें वार्षिक युवा सांस्कृतिक महोत्सव ‘दिव्यांकुर-2026’ का समापन हुआ। दो दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। पहले दिन लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने महाविद्यालय के अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की। दूसरे दिन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. योगेंद्र उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। महोत्सव में एकल गायन, नृत्य, समूह लोकनृत्य, मेहंदी, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर निर्माण, चित्रकला, काव्य पाठ और लघु फिल्म निर्माण सहित कुल 22 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपाल नारायण मिश्र, इतिहासकार रवि भट्ट, बीएल शर्मा सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User