सोनभद्र में 6 से 30 नवंबर तक मुफ्त राशन मिलेगा:नवंबर का 10 किलो गेहूं, 25 किलो चावल मिलेगा
सोनभद्र जनपद में इस बार दीपावली से पहले ही निःशुल्क राशन वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत नवंबर माह का मुफ्त खाद्यान्न वितरण जिले में 6 से 30 नवंबर तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल दिया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा। इसमें 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल शामिल है। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न दिया जाएगा। इसमें एक किलो गेहूं और चार किलो चावल होगा। उन्होंने बताया कि राशन लेने के दौरान लाभार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। तकनीकी कारणों से सत्यापन नहीं होने पर लाभार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों के लिए 30 नवंबर को मोबाइल ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कराकर राशन लेने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन कार्डधारकों से अपील की है कि जिन सदस्यों की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, वे संबंधित उचित दर की दुकान पर जाकर जल्द ई-केवाईसी करा लें। ई-केवाईसी पूरी नहीं होने की स्थिति में भविष्य में राशन प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने लाभार्थियों से वितरण अवधि के दौरान अपनी उचित दर की दुकान पर पहुंचकर निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न प्राप्त करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)