केला लदे ट्रक की चपेट में आकर एक की मौत:परिजनों ने हाईवे पर प्रदर्शन किया; सरकारी नौकरी और 35 लाख रुपए की मांग

Nov 13, 2026 - 19:12
0
केला लदे ट्रक की चपेट में आकर एक की मौत:परिजनों ने हाईवे पर प्रदर्शन किया; सरकारी नौकरी और 35 लाख रुपए की मांग
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के सादिया गांव में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे केले से भरे ट्रक ने गन्ना कोल्हू पर काम कर रहे 26 वर्षीय मजदूर को कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों ने बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गोदाम पर ट्रक पहुंचते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र रामशरन के रूप में हुई है। वह नहर के पास स्थित गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करता था। गुरुवार रात वह अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। इसी दौरान केले से भरा दस टायरा ट्रक पास में बने गोदाम पर पहुंचा। बताया गया कि चालक ने ट्रक आगे बढ़ाया, जिसकी चपेट में मनोज आ गया। साथी मजदूर उसे बीसलपुर सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सरकारी नौकरी और 35 लाख रुपए की मांग शुक्रवार शाम शव मिलने के बाद परिजनों ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 35 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना पर भाजपा विधायक विवेक कुमार वर्मा, सीओ राहुल पांडेय, एसडीएम, कोतवाल संजीव शुक्ला समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधायक और अधिकारियों ने परिजनों को समझाया। उनकी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए। पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोज मनोज अपने पीछे पत्नी, तीन से चार साल का एक बेटा और बेटी छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि ट्रक चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User