खाटू श्याम जन्मोत्सव पर प्रसाद वितरण:जहांगीराबाद में उमड़े श्रद्धालु, दर्शन कर हलवे व चने का भोग ग्रहण किया

Nov 20, 2026 - 21:01
0
खाटू श्याम जन्मोत्सव पर प्रसाद वितरण:जहांगीराबाद में उमड़े श्रद्धालु, दर्शन कर हलवे व चने का भोग ग्रहण किया
बुलंदशहर के जहांगीराबाद में श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर दरबार बैंड वाली गली स्थित ओझा जी मोबाइल हब पर पंचम प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा खाटू श्याम के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं को देसी घी से तैयार हलवे और चने का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण के दौरान लोगों ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में समाजसेवी योगेश कंसल का सहयोग रहा। आयोजकों ने बाबा खाटू श्याम से सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User