जनगणना-सर्वे में लापरवाही पर 27 कर्मचारियों पर कार्रवाई की सिफारिश:शाहजहांपुर में 17 प्रगणक, 6 सुपरवाइजर और 4 नोडल अधिकारी घिरे

Nov 20, 2026 - 21:01
0
जनगणना-सर्वे में लापरवाही पर 27 कर्मचारियों पर कार्रवाई की सिफारिश:शाहजहांपुर में 17 प्रगणक, 6 सुपरवाइजर और 4 नोडल अधिकारी घिरे
शाहजहांपुर में जनगणना सर्वे का काम ठीक से नहीं करने पर 17 प्रगणकों, छह सुपरवाइजरों और चार नोडल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। जिला जनगणना अधिकारी एवं ADM अरविंद कुमार ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे समीक्षा के बाद जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। समीक्षा में सामने आई कर्मचारियों की लापरवाही कंट्रोल रूम और नोडल अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर सर्वे कार्य की समीक्षा की गई। इसमें कुछ कर्मचारियों के काम में रुचि नहीं लेने और अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं करने की बात सामने आई। कुछ प्रगणक अपने तय कार्यस्थल या स्कूल में मौजूद नहीं मिले। वे आवंटित इलाकों में सर्वे करने भी नहीं पहुंचे। कुछ सुपरवाइजर और नोडल अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहे थे। 30 नवंबर तक पूरा होना है सर्वे जनगणना सर्वे 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चल रहा है। इसके तहत जिले के हर इलाके और परिवार तक पहुंचकर सर्वे करना है। प्रगणकों और सुपरवाइजरों को अपने तय इलाकों में नियमित रूप से जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें लोगों की सुविधा और उपलब्धता के अनुसार सर्वे करने के साथ सभी परिवारों की SID जनरेट कराने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने कर्मचारियों को तय समय-सारिणी के अनुसार काम करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कुछ कर्मचारियों की ओर से लापरवाही सामने आई। लापरवाही पर आगे भी होगी कार्रवाई अरविंद कुमार ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय काम है और इसमें हर अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही है। काम में लापरवाही, उदासीनता या निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रगणकों, सुपरवाइजरों और नोडल अधिकारियों को तय जिम्मेदारी समय पर निभाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सर्वेक्षण कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। कंट्रोल रूम और नोडल अधिकारियों से मिलने वाली महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर प्रगति का आकलन किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर नियमानुसार आगे भी कार्रवाई होगी। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी ने जनगणना के महत्वपूर्ण चरण स्व-गणना में अपेक्षित सहयोग नहीं देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User