किडनेप केस में दो आरोपियों को 3 साल की जेल:झांसी में 7 साल पहले किशोरी को भगाकर ले गए थे, जुर्माना भी लगाया

Nov 20, 2026 - 21:01
0
किडनेप केस में दो आरोपियों को 3 साल की जेल:झांसी में 7 साल पहले किशोरी को भगाकर ले गए थे, जुर्माना भी लगाया
झांसी में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले दो आरोपियों को कोर्ट 3-3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। नहीं देने पर उनको दो साल की जेल अतिरिक्त काटनी होगी। यह फैसला शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने सुनाया है। एडीजीसी प्रीति चतुर्वेदी ने बताया- 24 जुलाई 2019 को एक व्यक्ति ने मोंठ थाने में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि उसकी 16 साल की भांजी उसके पास रहकर पढ़ाई करती है। 16 जुलाई 2019 को वह सुबह करीब 7:30 बजे घर से पढ़ने के लिए स्कूल गई थी। लेकिन वह शाम को लौटकर नहीं आई। तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। 8 दिन बाद एक व्यक्ति से पता चला कि भांजी को रक्सा थाना क्षेत्र के बमेर गांव निवासी अफसर उर्फ अभी के साथ देखा गया है। पुलिस ने अफसर के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का केस दर्ज किया था। बाद में किशोरी को बरामद किया गया था। पुलिस ने 4 आरोपियों पर की थी कार्रवाई पुलिस ने बमेर निवासी अफसर उर्फ अभी उर्फ अभिषेक, अज्जू उर्फ अजय अहिरवार, विकास और प्रदीप को गिरफ्तार किया था। केस में पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराएं जोड़ी गई थी। कोर्ट ने अफसर उर्फ अभी और अज्जू उर्फ अजय को 3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। रेप का आरोप सिद्ध नहीं हो पाया। वहीं, विकास और प्रदीप को बरी कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User