‘राजा मुझे बचा ले, ये लोग मार डालेंगे...’:फतेहपुर में मां ने मौत से पहले बेटे को भेजा वॉइस मैसेज, देवरों पर हत्या का आरोप

Oct 30, 2026 - 15:55
0
‘राजा मुझे बचा ले, ये लोग मार डालेंगे...’:फतेहपुर में मां ने मौत से पहले बेटे को भेजा वॉइस मैसेज, देवरों पर हत्या का आरोप
राजा मुझे बचा ले, ये लोग मुझे मार डालेंगे… फिरोजाबाद में शिल्पी (52) ने मौत से कुछ घंटे पहले अपने बेटे को व्हाट्सएप पर भेजे वॉइस मैसेज में ये शब्द कहे थे। मां की आवाज में छिपी बेबसी और मदद की गुहार सुनकर भी बेटा उनके पास नहीं पहुंच सका। जब तक वह पिता के साथ घर पहुंचा, मां की मौत हो चुकी थी। शुक्रवार दोपहर 2 बजे सामने आए इस ऑडियो ने तिलक नगर में हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले को नया मोड़ दे दिया है। मामला थाना उत्तर क्षेत्र के तिलक नगर स्थित किन्नर वाली गली का है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे 50 वर्षीय शिल्पी का शव उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका के बेटे ने अपने चाचा और ताऊ पर संपत्ति विवाद में मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पहले मां का गला घोंटा गया और फिर हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। वीडियो में देवरों पर घर में घुसने का लगाया आरोप परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले शिल्पी ने अपने बेटे को व्हाट्सएप पर वीडियो और वॉइस मैसेज भेजे थे। वीडियो में उन्होंने देवरों पर घर में घुसने का आरोप लगाया था। वहीं, वॉइस मैसेज में वह बेटे से कह रही थीं- 'राजा मुझे बचा ले, ये लोग मुझे मार डालेंगे।' उस समय बेटा फैक्ट्री में काम कर रहा था। मां का मैसेज मिलने के बाद वह अपने पिता के साथ घर पहुंचा, लेकिन तब तक शिल्पी की मौत हो चुकी थी। संपत्ति विवाद में हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस परिजनों ने महिला की मौत के पीछे संपत्ति विवाद को वजह बताते हुए देवरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, महिला की मौत आत्महत्या है या हत्या, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल, मौत से पहले बेटे को भेजा गया वॉइस मैसेज इस मामले की जांच में अहम कड़ी बन गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User