खेत में भरे पानी में उतराता मिला युवक का शव:श्रावस्ती में शनिवार शाम घर से निकला था; डूबने की आशंका

Nov 08, 2026 - 10:04
0
खेत में भरे पानी में उतराता मिला युवक का शव:श्रावस्ती में शनिवार शाम घर से निकला था; डूबने की आशंका
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के इटवरिया चौराहे के पास रंजीतपुर-कोड़री मोड़ पर रविवार सुबह करीब 8:00 से 9:00 के बीच खेत में भरे पानी में एक युवक का शव उतराता मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अमवा कोड़री निवासी शिव कुमार वर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शिव कुमार शनिवार देर शाम किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। रविवार को उनका शव इटवरिया चौराहे के पास रंजीतपुर-कोड़री मोड़ स्थित एक खेत में भरे पानी में उतराता मिला। शव देखते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि शिव कुमार शराब पीने के आदी थे। आशंका जताई जा रही है कि शनिवार देर रात शराब के नशे में घर लौटते समय उनका पैर फिसल गया होगा और वह खेत में भरे पानी में गिर गए होंगे। पानी में डूबने से उनकी मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि, अभी तक मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User