ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:मैनपुरी के नगला पाठ के पास हाईवे पर हुआ हादसा, दीपावली मनाने दिल्ली से घर लौट रहा था

Nov 08, 2026 - 10:04
0
ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:मैनपुरी के नगला पाठ के पास हाईवे पर हुआ हादसा, दीपावली मनाने दिल्ली से घर लौट रहा था
युवक की ट्रक की टक्कर से मौत , 25 वर्षीय सिद्धांत की मौके पर गई जान; परिवार के साथ त्योहार मनाने आ रहा था युवक भोगांव क्षेत्र में दीपावली से पहले हुए सड़क हादसे में दिल्ली से अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह नगला पाठ के पास हाईवे पर अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिस घर में दीपावली की तैयारियां चल रही थीं, वहां युवक की मौत की खबर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। परिवार के साथ दीपावली मनाने आ रहा था सिद्धांत जानकारी के अनुसार, कन्नौज जिले के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव प्रेमपुर निवासी सिद्धांत (25) पुत्र मोहरपाल दिल्ली में रहता था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। दीपावली की छुट्टी मिलने पर वह परिवार के साथ त्योहार मनाने घर आ रहा था। जैसे ही वह भोगांव क्षेत्र में हाईवे पर नगला पाठ के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिद्धांत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपावली पर घर लौटने की जिस खुशी का सभी को इंतजार था, वह एक दर्दनाक हादसे के चलते मातम में बदल गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User