कोल्ड ड्रिंक में जमालगोटा मिलाकर दो भाइयों को पिलाया:छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरूपुर पठान गांव में कोल्ड ड्रिंक में जमालगोटा मिलाकर दो नाबालिग भाइयों को पिलाने का आरोप है। इससे छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़े भाई की हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने 58 वर्षीय अशफाक अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मामले का खुलासा किया। कोल्ड ड्रिंक और नमकीन देकर बुलाया था पुलिस के मुताबिक, गांव के मोहम्मद आसिर ने शिकायत में बताया कि 18 अक्टूबर 2026 को गांव के सफवान के जरिए उनके दोनों बेटों को बुलाया गया था। आरोप है कि बच्चों को कोल्ड ड्रिंक और नमकीन दी गई। कोल्ड ड्रिंक में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ जमालगोटा मिलाया गया था। इसके बाद 14 वर्षीय मोहम्मद अरफाज की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए मऊआइमा ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे प्रयागराज ले जाने की सलाह दी। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बड़े भाई का 8-9 दिन चला इलाज 15 वर्षीय मोहम्मद अफ्फान की हालत गंभीर होने पर उसे प्रतापगढ़ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर किए जाने के बाद प्रयागराज के करेली स्थित गौस अस्पताल में उसका करीब 8 से 9 दिन तक इलाज चला। इलाज के लिए पैसे देकर शिकायत न करने का बनाया दबाव मोहम्मद आसिर का आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने बड़े बेटे के इलाज के लिए करीब 2 लाख 80 हजार रुपए दिए। साथ ही डराने-धमकाने और बिरादरी व समाज का हवाला देकर पुलिस में शिकायत न करने का दबाव बनाया। आसिर के मुताबिक, इसी वजह से उस समय पुलिस को सूचना नहीं दी गई। उन्होंने अब भी धमकी मिलने का आरोप लगाया है। नहर पुलिया के पास से आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 58 वर्षीय अशफाक अहमद को हारी का पुरवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)