बस्ती में कुआनो नदी की हुई आरती:दीपों से रोशन हुआ अमहट घाट, नदी में कूड़ा और गंदा पानी डालने पर जताई चिंता

Nov 13, 2026 - 23:23
0
बस्ती में कुआनो नदी की हुई आरती:दीपों से रोशन हुआ अमहट घाट, नदी में कूड़ा और गंदा पानी डालने पर जताई चिंता
बस्ती के अमहट घाट पर शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे कुआनो नदी की आरती की गई। चित्रांश क्लब की ओर से सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने दीप और फूल लेकर नदी की आरती की। साथ ही कुआनो नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ ली। आरती के दौरान अमहट घाट दीपों से रोशन हो उठा। मंगलगान, धार्मिक गीत और देवी-देवताओं के जयकारे लगाए गए। आरती करने वालों पर फूलों की वर्षा की गई। मास्टर शिव के संयोजन में झांकी प्रस्तुत की गई, जबकि अमरेश पांडेय ने धार्मिक गीत गाए। आरती के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। देखें, 3 तस्वीरें… कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी और नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा शामिल हुए। इनके अलावा अंकुर वर्मा, अरविंद पाल और राना दिनेश प्रताप सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। चित्रांश क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, संरक्षक संतोष सिंह, रामकमल सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष शेष नारायण गुप्ता और महिला विंग अध्यक्ष संजू श्रीवास्तव ने कहा कि कुआनो नदी बस्ती की जीवनरेखा और पौराणिक धरोहर है। उन्होंने नदी में कूड़ा-कचरा और गंदा पानी डाले जाने पर चिंता जताई। क्लब ने नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने का अभियान जारी रखने की बात कही। क्लब अध्यक्ष प्रकाश मोहन श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कुआनो नदी की स्वच्छता ही उनका संकल्प है। पं. सरोज मिश्र के संयोजन में आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम में समाजसेवी, राजनीतिज्ञ और अन्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और रोशनी के इंतजाम किए गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User